Wednesday, 10 February 2021

China ne kiya apne tanks se bharat pe hamla dekhe video

 

Video: भारतीय सीमा के पास चीनी टैंकों ने बरसाए बम, थर्रा उठीं लद्दाख की पहाड़‍ियां

 | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 10 Feb 2021, 02:04:00 PM

China Army PLA Tanks Firing Drill Near Ladakh: चीन ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा के पास टैंकों से फायरिंग का ड्र‍िल क‍िया है। चीनी टैंकों ने इस अभ्‍यास के दौरान कई लक्ष्‍यों पर हमला बोला। भारत के साथ तनाव को देखते हुए चीन ने यहां पर अपने सबसे घातक टैंक को तैनात क‍िया है।


पेइचिंग
पूर्वी लद्दाख में दादागिरी दिखा रहे चीन की सेना PLA भारत पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए लगातार वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से सटे अपने इलाकों में युद्धाभ्‍यास कर रही है। चीनी सेना ने ताजा अभ्‍यास रुटोग काउंटी में किया है जो एलएसी से कुछ ही दूरी पर है। इस अभ्‍यास के वीडियो में नजर आ रहा है कि चीनी टैंक अपने लक्ष्‍यों को निशाना बनाने का अभ्‍यास कर रहे हैं।

एक साथ कई टैंकों की फायरिंग से लद्दाख का पहाड़ी इलाका थर्रा उठा। वीडियो में नजर आ रहा है कि पूरा इलाका बर्फ से ढंका हुआ है। इससे लग रहा है कि यह अभ्‍यास अभी हाल ही में चीन ने किया है। चीन की सेना ने कराकोरम की पहाड़‍ियों पर बड़ी तादाद में अपने सबसे घातक टैंक Type 99A को तैनात किया है। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स के मुताबिक चीन का यह टैंक करीब 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर तैनात किया गया है।

चीन ने तैनात किया अपना सबसे घातक टैंक
चीन ने हाल ही में अपने नए टाइप 15 टैंक के पहले जत्‍थे को भी शामिल किया है जो टाइप 99ए के साथ मिलकर जंग के मैदान में उतरेगा। चीनी अखबार ने कहा कि अगर फायर पावर और आर्मर की बात करें तो टाइप 99ए टैंक चीन का सबसे घातक टैंक है। वहीं टाइप 15 टैंक बहुत तेजी से हमला करने में सक्षम है। इससे पहले भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपुल्‍स ल‍िबरेशन आर्मी (PLA) को चीनी नववर्ष की छुट्ट‍ियों के दौरान युद्ध के लिए तैयार रहने का न‍िर्देश दिया था।

शी ज‍िनपिंग ने यह भी कहा था कि सेना सूचना युद्ध कौशल के लिए तैयार रह जो दुश्‍मन की सेना पर जीत के लिए बेहद अहम है। चीनी मीडिया और स्‍थानीय विशेषज्ञों के मुताबिक चीन ने यह बयान भारत और ताइवान के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए दिया है। हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक शी जिनपिंग के बयान के बाद चीन के आधिकारिक मीडिया में कई ऐसी रिपोर्टें आई हैं जिसमें कहा गया है कि चीनी सेना भारत से लगती सीमा पर हथियार जमा कर रहा है। यही नहीं चीन का सेंट्रल म

No comments:

Post a Comment

College romence season 2 download from this site

To download college romence season 2 join our Telegram channel link below College romence season 2 Channel link-  https://t.me/namdevjioffic...